गोपाल मंदिर में ब्राह्मण समाज ने किया परशुराम का अभिषेक
होशंगाबाद|गोपाल मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम ने भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया। आचार्य सुरेश शर्मा, पंडित गोपालप्रसाद खद्दर, आचार्य नीरजेश त्रिपाठी, आचार्य अखिलेश केश्वरे, पंडित तरुण तिवारी, युवराज तिवारी, पंडित अंशुल दुबे, पंडित रविंद्र दुबे, अभिषेक शर्मा, दिनेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ अभिषेक किया। दिनेश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, अरुण दीक्षित, विनोद दुबे, गोविंद दुबे, आनंद थापक, विनोद दुबे, विशेष दुबे, र|ेश दुबे तथा संगीतकार राम परसाई विशेष रूप से उपस्थित थे।