पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 190 करोड़ रुपए की नकदी, सहकारी बैंक ने भी 30 करोड़ रखा

190 करोड़ रुपए की नकदी, सहकारी बैंक ने भी 30 करोड़ रखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में नहीं होगी नकदी कैश की किल्लत

भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बैंकों को कैश नहीं मिलने से नकदी संकट बढ़ता जा रहा है, हालांकि शहर में नकदी की कमी नहीं होने की बात बैंक प्रबंधन कर रहा है। लीड बैंक मैनेजर आर के त्रिपाठी ने बताया जिले में बुधवार को 190 करोड़ कैश स्कैब और चेस्ट के पास है। नकदी संकट जिले में तो नहीं है। जिला सहकारी बैंक ने भी अपने पास 30 करोड़ रुपए रिजर्व रखे हैं। सहकारी बैंक के सीईओ आरबी सिंह ने बताया सरकारी बैंकों से राशि नहीं मिल रही है। प्राइवेट बैंक से ही वह रुपए लेकर काम चला रही है।

बैंक को रुपए देने वाली चेस्ट में 190 करोड़ रुपए बचे हैं

सेंट्रल बैंक की चेस्ट, एसबीआई और पीएनबी की चेस्ट ब्रांच है। इनमें 190 करोड़ रुपया रुपए बचे हैं। बैंकों की मांग आने पर चेस्ट आरबीआई से केश की डिमांड करेगी।

बंधन बैंक से ले रहे कैश

जिला सहकारी बैंक अपने खाली पड़े ब्रांच में नकदी की उपलब्धता के लिए सरकारी क्षेत्र के बैंक से राशि नहीं मिलने पर प्राइवेट और निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा, बंधन बैंक से कैश लेकर काम चला रहा है। एटीएम भरने के लिए कैश भरने वाली एजेंसियों के टाइम से एटीएम को नहीं भरने से यह समस्या आ रही है। आम दिनों में चेस्ट से कैश 11 बजे दिया जाता है। इसके बाद एजेंसी एटीएम में रुपए भरने का काम करती है। बुधवार को बैंकोंं के एटीएम में 15 करोड़ रुपए डलवाए है।

खबरें और भी हैं...