- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- जीवनसाथी के संग राेजगार का बंधन: बांद्राभान में 530 जोड़ों की शादी, 68 को किराना दुकान खोलकर परिवार चलाने के लिए मिला लोन
जीवनसाथी के संग राेजगार का बंधन: बांद्राभान में 530 जोड़ों की शादी, 68 को किराना दुकान खोलकर परिवार चलाने के लिए मिला लोन
होशंगाबाद। बांद्राभान के बाईराम आश्रम तट पर अक्षय तृतीया पर पहली बार 530 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। सीएम और सीहोर कलेक्टर तरुण कुमार पिथोडे ने विवाह में शामिल पात्र 68 दूल्हों को किराना दुकान खोलने के लिए ऋण दिया। पतई वाले गुरुजी की प्रेरणा से 530 जोड़ों का विवाह वैदिक परंपरानुसार और एक जोड़े का निकाह कराया गया। सीएम ने कार्यक्रम मेें खुद के स्वागत का इंकार करते हुए कहा- भांजियों की शादी है मैं घराती हूं। हम बारातियों का स्वागत करेंगे। सीहोर कलेक्टर द्वारा कलेक्टर मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत पात्र 68 दूल्हों को किराना दुकान के लिए ऋण उपलब्ध कराने की सीएम ने सराहना की। उन्होंने सभी कलेक्टरों को आवश्यकता एवं पात्रतानुसार स्वरोजगार योजनाओं से नवदंपतियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
पतईवाले गुरुजी ने दी 60 हजार की अलग से सामग्री
पतईवाले गुरुजी ने भी वर वधु को 60 हजार रुपए की सामग्री अलग से उपहार में दी गई। सामूहिक विवाह के लिए बांद्राभान में विशेष तैयारी की गई।
सामाजिक सम्मेलन भी हुए
होशंगाबाद नपा और जपं ने एसएनजी स्कूल ग्राउंड पर विवाह समारोह रखा। इसमें 98 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गायत्री परिवार केे सेठानी घाट स्थित गायत्री मंदिर परिसर में हुए विवाह समारोह में 23 जोड़ों ने सात फेरे लिए। वहीं मालाखेड़ी में पाल समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़ों का विवाह हुआ। इटारसी में चौरिया कुर्मी समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर में 54 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इटारसी कलमैंसरा में तृतीया पर राजपूत समाज ने 24 जोड़ों का विवाह कराया। पढ़ें पेज| 16 भी