पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • आर्थिक तंगी से परेशान ना हों इसलिए रोजगार से जोड़ने के लिए बुजुर्ग महिला ने 23 दुल्हनों को दी सिलाई मशीनें

आर्थिक तंगी से परेशान ना हों इसलिए रोजगार से जोड़ने के लिए बुजुर्ग महिला ने 23 दुल्हनों को दी सिलाई मशीनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

शादी के बाद बेटियां घर बैठे रोजगार से जुड़ सकें इस नेक इरादे से बुधवार को सिवनीमालवा की बुजुर्ग महिला ने 23 दुल्हनों को सिलाई मशीनें भेंट की। एसएनजी ग्राउंड में सामूहिक विवाह समारोह में नपा से पंजीकृत 23 दुल्हनों को सिवनीमालवा के बंबई वाले परिवार की बुजुर्ग श्रीराम वर्मा ने सिलाई मशीन भेंट कर आशीर्वाद दिया। बहू कुसुम सुरेश वर्मा ने बताया बाकी जोड़ों को शगुन की राशि के लिफाफे दिए। उन्होंने बताया श्रीराम वर्मा की यह इच्छा थी वे समाज के लिए कुछ करें। इसलिए उन्होंने दंपतियों को आर्थिक मजबूती और वधुओं को घर बैठे रोजगार के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भेंट की। कुसुम ने बताया पति सुरेश वर्मा का मुंबई में आइस्क्रीम का व्यवसाय है। सिवनीमालवा के पास खेती है।

नेकी की डोर

सिवनीमालवा की महिला ने सामूहिक विवाह समारोह में की पहल, बहू बोलीं- श्रीराम वर्मा की इच्छा थी कि समाज के लिए कुछ करें

होशंगाबाद। वर-वधुओं को सिंलाई मशीन भेंट करतीं श्रीराम वर्मा।

अच्छों के सहयोग से बढेे, इसलिए

समाज की मदद करना कर्तव्य

कुसुम वर्मा ने बताया अच्छे लोगों के सहयोग से ही समाज को कुछ देने के लायक हुए हैं। इसलिए सेवा कर रहे हैं। उनकी सास श्रीराम वर्मा की इच्छा इतनी प्रबल थी कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने और बेहद गर्मी में घबराहट होने के बावजूद वे जोड़ों काे उपहार देने के लिए मंच पर मौजूद रहीं। उनके धर्मभाई होशंगाबाद में रहते हैं, इसलिए यहां उन्होंने सलाई मशीनें भेंट करना तय किया। उन्होंने बताया उन्हें सिर्फ नगर पालिका के जोड़ों की जानकारी थी, इसलिए 23 मशीन ही लाए। जनपद का कार्यक्रम भी साथ होने की जानकारी होती तो वे सभी के लिए एक जैसा, अच्छा उपहार साथ लाते।

खबरें और भी हैं...