दिन में ठहरा, रात में दो डिग्री गिरा तापमान
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
बुधवार को दिन का तापमान एक दिन पूर्व की स्थिति में ही 42.09 डिग्री ठहरा रहा। मंगलवार रात का तापमान एक दिन पूर्व की तुलना में करीब दो डिग्री 23.04 रहा। सोमवार की रात का तापमान 25.04 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार राजस्थान से आ रही उत्तर- पश्चिमी गर्म हवा सेे तापमान में बढ़ाेतरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में रोजाना बढ़ोतरी होगी।