आग से झुलसी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा
इटारसी| आग से झुलसी रामपुर गुर्रा की 30 वर्षीय महिला केशर बाई ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना 14 अप्रैल की थी। रामपुर पुलिस को घटना के तीसरे दिन महिला की मौत की सूचना मिली। अस्पताल के वार्डबॉय विनोद चौहान के मेमो पर होशंगाबाद में जीरो पर कायमी हुई। डायरी रामपुर थाने आई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।