पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • केरोसिन के अधिक दाम लेने पर दुकान संचालक को हटाया

केरोसिन के अधिक दाम लेने पर दुकान संचालक को हटाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

कलेक्टर एक्सप्रेस बुधवार को डोलरिया तहसील के बम्हनवाड़ा कला पहुंची। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शासकीय हाईस्कूल में चौपाल लगाई एवं उनकी समस्याओं को सुना। गांव में केरोसिन के अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत हुई। इस पर कलेक्टर ने दुकान संचालक को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा 12वीं की छात्राओं शालिनी गौर एवं विशाखा दुलारे ने कलेक्टर को बताया कि पढ़ने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता है। हायर सेकंडरी की छात्राओं को साइकिल देने का प्रावधान शासन की योजना में नहीं है। कलेक्टर ने दोनों बालिकाओं को रेडक्रॉस से साइकिल दिलाने की घोषणा की। गांव के बीच से बहने वाली नदी पर स्टॉप डैम बनाने की बात कही। चौपाल में राशन दुकान में मिट्टी तेल 26.50 रुपए प्रति लीटर के स्थान पर 30 प्रति लीटर वसूले जा रहे है। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक को हटाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...