पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 18 प्रकार की औषधियों और जल से किया भगवान का अभिषेक

18 प्रकार की औषधियों और जल से किया भगवान का अभिषेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को श्री चिंतामणी भगवान का विधि विधान से संगीतमय अष्टादश अभिषेक और चैत्यप्रतिष्ठा पूजा हुई। सुबह 6 से 10 बजे तक अभिषेक और दोपहर 12 से 4 बजे तक भगवान का 18 प्रकार की औषधियों और जल से अभिषेक किया गया। श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर ध्वजा दंड लगाया जाएगा। बुधवार को ध्वजा का अभिषेक कर पूजा की गई। भावेश शाह ने बताया ध्वज पंच धातु (सोना, चांदी, पीतल, तांबा, कांसा) से बना है। ध्वजा 12 से 13 फीट की है। यह ध्वजा प्रभु स्वरूप है। श्रद्धालुआें को ध्वजा दर्शन से प्रभु दर्शन का फल मिलता है। साल में एक बार ध्वजा बदली जाती है। मंदिर में संगमरमर के 2 कलश की स्थापना की जाएगी। जो गुंबद का काम करेंगे। 1 कलश 2 फीट और दूसरा 3 फीट का है। कलश मंदिर की शिखा होती है।

इनसे किया अभिषेक: 1. पर्ण जल 2. पंचर| चूर्ण 3. कसाय चूर्ण 4. मंगल मूर्ति 5.सर्व औषधि 6. प्रथम अष्टक वर्ग 7. द्वितीय अष्टक वर्ग 8. पंच अमृत 9. सुगंध औषधि 10. पुष्प अभिषेक 11. गंध अभिषेक 12. वाक्षेप अभिषेक 13. दूध चंदन 14. मिश्री केसर 15. तीर्थ स्नात्र 16. कपूर स्नात्र 17. केशर कस्तुरी 18. गेरोचन।

होशंगाबाद। मदिंर में चढाए जाने वाले कलश की पूजन की गई।

खबरें और भी हैं...