पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होशंगाबाद नगर में मेगा ट्रेड फेयर की धूम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| मेगा ट्रेड फेयर की धूम होशंगाबाद में चल रही है, इस मेले में देश के विभिन्न प्रांतों के 70 स्टॉल लगे हुए हैं। जिसमें खासकर सारनपुर के लकड़ी के फर्नीचर, मेरठ के खादी के कपड़ों ने धूम मचा रखी है। गर्मियों की छुट्‌टी चलने के कारण ननिहाल आए हुए बच्चों का विशेष आकर्षण का केन्द्र मेला चल रहा है। जहां पर बच्चे झूला, मिक्की माउस, पानी बोट, ड्रेगन ट्रेन, क्रास झूला एवं चखरी का आनंद ले रहे हैं। मेले के संचालक अशोक सागर ने बताया कि इस बार मेले में विशेष आकर्षण चल रहा है जिसमें महिलाएं अपने सौंदर्य सामग्री एवं परिधान की खरीदी कर रही हैं। इस ट्रेड फेयर में गलिचे, बिना पानी का कूलर, छोटा तंदूर, लेडिस पर्स की खरीदी भारी मात्रा में चल रही है और मेले का विशेष आकर्षण खान-पान के लजीज स्टाल लगे हुए हैं जिसमें युवक-युवतियां, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे सभी खान-पान व आइस्क्रीम का लुत्फ उठा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...