पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 15 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 3 करोड़ बोनस

15 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 3 करोड़ बोनस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। तेंदुपत्ता संग्राहकों को पानी की बाॅटल, जूते चप्पल उपहार में मिलेंगे।

भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

तेंदुपत्ता संग्राहकों को 2000 रुपए प्रति बोरा के हिसाब से भुगतान होगा। 13 प्राथमिक लघुवनोपज समिति के 15 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 3 करोड़ 23 लाख 38 हजार 836 रुपए बोनस बंटेगा। केसला में 9 मई होने वाले बोनस वितरण कार्यक्रम में बोनस संग्राहकों को एक जोड़ी जूते-चप्पल, महिला संग्राहकों को साड़ी, पानी की बाॅटल दी जाएगी। हितग्राहियों को चरण पादुका योजना के तहत 25 हजार जोड़ी जूते चप्पल, 12 हजार साड़ी, पानी की 25, 434 बाॅटल एवं बोनस राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने के कार्य में लगे मजदूरों का पारिश्रमिक 1200 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 2000 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। तेंदूपत्ता बीनने जाने वालों को जूता-चप्पल, पानी की बॉटल दी जाएगी और बहनों को साड़ी भी दी जाएगी। उन्हें वर्ष 2016 सीजन के बोनस के रूप में 207 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बोनस वितरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को उमरिया जिले से करेंगे। अब प्रदेश में महुआ फूल/महुआ गुल्ली 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सरकार खरीदेगी। अचार गुठली 100 रुपए प्रति किलो की दर से और साल बीज 20 पैसे प्रति नग खरीदा जाएगा।

खबरें और भी हैं...