पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • मेधावी बच्चे उम्मीद से आए, लाइन व्यस्त होने से नहीं हो सकी मुख्यमंत्री से बात

मेधावी बच्चे उम्मीद से आए, लाइन व्यस्त होने से नहीं हो सकी मुख्यमंत्री से बात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

छू लेंगे आसमां मुख्यमंत्री कॅरियर काउंसिलिंग में 70 फीसदी अंक लाने वाले 12वीं के हजारों विद्यार्थियों की सोमवार को उम्मीद टूट गई। तकनीकी गड़बड़ी के कारण विद्यार्थियों से न सीएम शिवराज सिंह चौहान बात कर पाए न एक्सपर्ट्स उनके सवालों के जवाब दे पाए। होशंगाबाद के उत्कृष्ट विद्यालय में 1286 छात्रों ने सीएम का उद्बोधन सुना। 202 विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए पर सीएम से बिना बात किए ही लौट गए। छू लेंगे आसमां 31 मई तक चलेगा। इसमें विद्यार्थी अपने कॅरियर से जुड़े सवाल पूछ पाएंगे।

काउंसलिंग के लिए बनाए गए दो सेंटर: मेधावी विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के लिए नर्मदा कॉलेज और उत्कृष्ट विद्यालय में केंद्र बनाए हैं। प्रभारी डीईओ आरके गुप्ता ने बताया रोज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग चलेगी।

होशंगाबाद। सीएम से बात करने बैठे शिक्षिक और विद्यार्थी।

7 छात्रों ने काॅल किया लेकिन नहीं लगा

माखननगर|
माॅडल और उत्कृष्ट विद्यालय में 111 विद्यार्थी शामिल हुए। लगभग 7 छात्रों ने कई बार काॅल किया लेकिन नहीं लगा और छात्र अपने सवाल मुख्यमंत्री से नहीं पूछ सके। इसके बाद मास्टर ट्रेनर संजय शुक्ला, सपना गौर, बीके गौर, एडमार्सल क्रेक सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों को संस्कार का पाठ पढ़ाया। मुख्यमंत्री से बात करने वाले छात्र-छात्राओं में संदीप यादव, अंकित गुप्ता, नाजनीन खान, उमेश यादव आदि शामिल थे।

पिपरिया में 340 बच्चों ने सुना भाषण

पिपरिया|
शासकीय आरएनए एक्सीलेंस स्कूल में सोमवार को विकासखंड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री ने 340 विद्यार्थियों को संबाेधित किया।

केसला में प्राचार्य सहित शिक्षकों ने दिए जवाब

केसला के सरकारी उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को 44 डिग्री तापमान में पांच गांवों के स्कूलों से 65 मेधावी बच्चे हम छू लेंगे आसमां कार्यक्रम में दोपहर एक बजे तक बैठे रहे। लाइन व्यस्त होने से सवाल-जवाब नहीं हो सके। हालांकि ब्लाक शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य ने बताया प्राचार्य सुनील सक्सेना, नागेंद्र शर्मा, एमएस चौहान, शैलेंद्र दीक्षित, एसएन दुबे व भुसारे ने उन प्रश्नों के जवाब दिए।

फोन करके पूछें सवाल

राज्य सरकार की ‘हम छू लेंगे आसमां’ योजना का क्रियान्वयन स्कूल, तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर कर रहा है। विद्यार्थी फोन नंबर 0755-2770020 पर फोन कर अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...