होशंगाबाद| ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। भारतीय ग्रामीण डॉक सेवा संघ के जनरल सेकेट्री सुगंधि मिश्रा के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। जब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल चालू रहेगी। संघ के संभागीय सचिव लखन दीक्षित विगत 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे है। सर्वोच्च न्यायालय एवं श्रम मंत्रालय ने विभाग को फटकार और 31 मई तक रिपोर्ट लागू करने का आदेश दिया। आज से डाक सेवा के कर्मचारी अपनी एकता, अपनी शक्ति और अपना हक लेने के लिए कार्यालय बंद करके मुख्यालय पर सुबह 8 बजे एकत्रित होंगे। सिवनी मालवा के दीपक मालवीय ने बताया कि जीएस कमेटी की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। मांगे ना पूरी होने पर आंदोलन जारी रहेगा। संभागीय अध्यक्ष विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सहित अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेगी ।