पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • दो हफ्ते बाद ही रुक गई मुहिम, नपा ने चिन्हित 468 में से 97 अतिक्रमण तोड़े

दो हफ्ते बाद ही रुक गई मुहिम, नपा ने चिन्हित 468 में से 97 अतिक्रमण तोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

नपा की अतिक्रमण विरोधी मुहिम दो हफ्ते में ही ठंडी पड़ गई है। चिह्नित 468 में से केवल 97 अतिक्रमण ही नपा तोड़ पाई है। नपा ने आईटीआई क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास, रसूलिया में एनएच 69 के किनारे, कलेक्टोरेट रोड, जिला न्यायालय के सामने, काेठी बाजार, नेहरू पार्क, बीएसएनएल चौराहे से अतिक्रमण हटाया था। हटने के बाद अब दोबारा अतिक्रमण हो गया है।

अतिक्रमण हटाने की मुहिम दोबारा शुरू होगी। शीध्र बैठक बुलाएंगे। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगे। मनोज उपाध्याय, एसडीएम

नपा अमले ने अतिक्रमण चिन्हित कर रखे हैं। कार्रवाई दोबारा प्रारंभ होते ही चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। चिन्हित अतिक्रमण तकरीबन सभी कच्चे हैं। अमरसत्य गुप्ता, सीएमओ

खबरें और भी हैं...