पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 147 मरीजों की आंखों की जांच, 44 ऑपरेशन के लिए भेजे भोपाल

147 मरीजों की आंखों की जांच, 44 ऑपरेशन के लिए भेजे भोपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल परिसर के वन स्टाफ में मां नर्मदा सहयोग संस्था और सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ने सोमवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें भोपाल सेवा सदन चिकित्सालय के डॉक्टरों ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि वन स्टॉक कैंपस में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र रोग निदान शिविर का आयोजन किया था। शिविर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चला। इसमें 147 मरीजों की जांच की गई। 48 मरीजों की आंखों में मोतिया बिंद की समस्या पाई गई।

इसके अलावा शिविर में 15 मरीजों को पास की नजर का और 40 मरीजों को दूर नजर का चश्मा लगेगा। डॉ. कमलेश खेलवाल, रवि यादव, ननिद भाऊ मौलानी एवं एस चौबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें संस्था अध्यक्ष नीरजा फौजदार, वरिष्ठ सदस्य सफलता तिवारी, कमल झा, वीरेंद्र शर्मा, शारदा जैन, रूद्र प्रताप सिंह, आशा खंडेलवाल, राधेश्याम इवने, भावना चावरा, पं. अनिल मिश्रा, वीरू पटवा , त्रिवेंद्र जाट, भूपेन्द्र यादव, सरोज असैया, राहुल यादव, योगेश यादव, अंकुश, आशीष दुन्दवी, निधि खंडेलवाल शारदा जैन आदि उपस्थित रहे।

10 दिन बाद फिर होगी जांच

नीरजा फौजदार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद दोबारा उनकी जांच 10 दिन बाद डॉक्टरों द्वारा की जाएगी।

आंखों का चैकअप करते हुए डॉक्टर।

खबरें और भी हैं...