डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं कर सके एक शिक्षक ने अपने जन्मदिन पर प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए देहदान करने का संकल्प लिया। आशुतोष नगर रसूलिया निवासी देवीसिंह मौर्य ने सोमवार को रेडक्राॅस सोसायटी कार्यालय पहुंचकर देहदान का संकल्प पत्र भरा। मूलत: बाबई निवासी शिक्षक मौर्य ने बताया उनका सपना डॉक्टर बनने का था। दो बार प्री मेडिकल टेस्ट दिया लेकिन सफल नहीं हो सके। हालातों ने उन्हें शिक्षक बना दिया। अब अपनी देह दान कर रहे हैं ताकि वे प्रशिक्षु डॉक्टरों की मदद कर सकें। 21 मई को मेहराघाट मिडिल स्कूल के शिक्षक देवी सिंह मौर्य का 45वां जन्मदिन था। परिवार में प|ी नीतू, बेटा मयंक (16), बेटी (मयूरी) और महक है।