पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सोमवती अमावस्या पर 21 किलो सत्तू का लगाया भोग

सोमवती अमावस्या पर 21 किलो सत्तू का लगाया भोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। सोमवती अमावश्या के अवसर पर सैकडो श्रद्धालुओ ने नर्मदा स्नान किया।

सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

सोमवती अमावस्या पर शहर के नर्मदा घाटों पर सुबह से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान को 21 किलो सत्तू का भोग लगाया और दान किया। सेठानी घाट पर रात 9 बजे तक स्नान चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पहले मां नर्मदा की आरती की। बाद में साथ में लाए सत्तू का दान किया। श्रद्धालुओं ने पिकनिक के तौर पर घाटों पर बैठकर भोजन किया। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वयं सेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेवा की। श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोगों और स्वयंसेवी संगठनों ने पानी के स्टॉल लगाए गए थे। नर्मदा मंदिर में 21 किलो सत्तू दान श्रद्धालुओं द्वारा मां नर्मदा मंदिर में 21 किलो सत्तू का दान किया गया। दोपहर तक करीब 21 क्विंटल खिचड़ी का वितरण हुआ। सोमवती अमावस्या पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। शहर के सभी प्रमुख रास्तों पर बेरिकैड्स लगाए थे। इस दौरान होमगार्ड के जवानों द्वारा घाटों पर मोटर बोट से निगाह रखी जा रही थी।

खबरें और भी हैं...