नव दंपतियों को उपहार देगा आदर्श क्लब
होशंगाबाद| आदर्श महिला क्लब की मासिक बैठक सोमवार को एक निजी रेस्टोरेंट में हुई। इसमें सर्वसम्मति अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाह के जोड़ों और दुल्हनों को उपहार देने का निर्णय लिया गया। बैठक में नीरजा फौजदार, श्वेता जैन, संध्या महंत, नीता ओशीन, रचना मस्ते, ज्योति जैन, कल्पना जैन, सारिका जैन, नीता जैन, सारिका डेरिया, नम्रता महंत, अनीता जैन, वंदना समैया, अरमान जैन, भावना, भारती, ज्योति, अनामिका जैन, शिखा मौजूद थीं।