लोगों को लुभाने नाटकों से जागरूकता ला रहा समाज
होशंगाबाद| नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित गणगौर महोत्सव में मंडलों की प्रस्तुति के साथ साथ रंगारंग लोक लुभावने हास्य नाटक का भी मंचन किया जा रहा है। इसके इन नाटकों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और आमजन को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। नाटक मंचन के दौरान स्थानीय कलाकार प्रमोद पारे, विकास पारे और हरगोविंद गुर्जर ने शानदार प्रस्तुति देकर कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। सतीश बिल्लौरे एवं उमाकांत काशिव ने बतया की नार्मदीय ब्राह्मण समाज गणगौर महोत्सव में आज का मण्डल हरि ओम गणगौर मण्डल गोदड़ी ने देर रात तक मनमोहक प्रस्तुति दी