पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की विभागीय बैठक सोमवार को नर्मदा घाट सत्संग भवन में हुई। इसमें श्री राम दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विभाग मंत्री संजीव पटेरिया, नगर अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। बैठक में पिपरिया, नर्मदापुर और भोजपुर जिलाध्यक्ष, मंत्री और संयोजक उपस्थित रहे। पटेरिया ने तीनों जिले की कार्यकारिणी घोषित की। बैठक में विभाग संयोजक हरिशंकर मीणा, प्रांत संयोजक और नर्मदापुर के बालक देवी सिंह सोंधिया उपस्थित रहे। जिला मंत्री घोषित नर्मदापुर के सुनील मनवारे सहमंत्री रामकृष्ण चौरे, सह संयोजक गजानन तिवारी, जिला संयोजिका नेहा चावरे, नगर उपाध्यक्ष राजीव और नगर मंत्री मनमोहन यादव, संयोजक नरेंद्र राव, सहसंयोजक शिवांक रावत, सह मंत्री बब्बन शुक्ला, विद्यालय प्रमुख कन्हैया तिवारी, अभिषेक पुरोहित हरिशंकर, तिवारी, विधि प्रमुख मोहन लाल यादव,, कामता प्रसाद यादव, आदि नगर के पदाधिकारी व जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...