पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • विभाग के प्रकरणों पर लोन नहीं दिया तो मैनेजरों के खिलाफ धरना देंगे

विभाग के प्रकरणों पर लोन नहीं दिया तो मैनेजरों के खिलाफ धरना देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

अनुसूचित जाति के लोगों को यदि प्रकरण पर कोई बैंक मैनेजर लोन नहीं देता है तो उसके खिलाफ बैंक के सामने धरना देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जब लोन पर गारंटी ली है तो दूसरी कोई गारंटी देने के जरूरत नहीं है। अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष भुजबल सिंह अहिरवार ने सोमवार को यह बात सर्किट हाउस में कही। उन्होंने बताया अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए शासन की आेर से 2018 में 1.25 करोड़ रुपए का वितरण व्यवसाय के लिए किया जाना है। बैंक मैनेजर लोन नहीं देते हैं या इंकार करते हैं तो अनुसूचित जाति के लोग बैंक के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया वे 2008 के पहले बसपा में थे, लेकिन पार्टी का सहयोग नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों के बहुत काम किया है।

खबरें और भी हैं...