यदुवंशी यादव महासभा का शपथ ग्रहण आज
यदुवंशी यादव महासभा का शपथ ग्रहण आज
होशंगाबाद| प्रांतीय यदुवंशी यादव महासभा प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथग्रहण समारोह रविवार को नसीराबाद रोड बाबई में होगा। कार्यक्रम में सुबह 10 से 12 बजे तक बैठक होगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव अजीत यादव, एवं संरक्षक रामसेवक यादव सहित समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।