कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज
होशंगाबाद| कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार सुबह 10.30 बजे विष्णु बाग मैरिज हॉल ग्वालटोली में होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक जिला प्रभारी जितेंद्र कंसाना मंडलम, सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अजय सैनी और जिला प्रवक्ता महेश पांडे ने बताया एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे।