पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंदौर ने ग्वालियर को 87 रनों से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही गर्ल्स अंडर-19 संभागीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंदौर और ग्वालियर के बीच मैच हुआ। इंदौर ने ग्वालियर को 87 रनों से हराया।

मप्र संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया टॉस जीतकर इंदौर संभाग ने वेटिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट गावाकर 219 रन बनाए। इंदौर की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए संजना आवास ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। आसना पाटीदार ने 39 रन और उन्नति ने 33 रनों की पारी खेली। ग्वालियर संभाग की ओर से ज्योत्सना व रितिका गर्ग ने 2- 2 विकेट लिए। इंदौर ने ग्वालियर को 220 रनों का लक्ष्य दिया। ग्वालियर की टीम 132 रन पर ऑलआउट हो गई। इंदौर की गेंदबाज सपना जाधव ने 3 विकेट, पिंकी यादव और स्वर्णिका पाटीदार ने 2-2 विकेट लिए। इंदौर ने 87 रनों से मैच जीत लिया। रविवार को नर्मदापुर संभाग और इंदौर संभाग के बीच मैच होगा।

अंडर 14 संभागीय स्पर्धा के लिए टीम रवाना
क्रिकेट एसोसिएशन में सागर संभाग में खेली जा रही एडब्ल्यू कनमडीकर अंडर-14 अंतर संभाग स्पर्धा में नर्मदापुरम संभाग की टीम शनिवार को रवाना हुई। टीम का पहला मैच रविवार को सागर संभाग और दूसरा मैच चंबल संभाग से होगा। टीम में माधव शर्मा कप्तान, गौतम बौरासी, साहिल कावड़े, विक्रम सेंगर, प्रवीण यादव, वेदांत बमरेले, मोरिश प्रधान, अनिमेश शर्मा, प्रियांशुल शर्मा, समर्थ शर्मा, हिमेश यादव, लव दुबे, विधान तिवारी, केशव व्यास, आयुष चौहान, अभिमन्यु तोमर, टीम के कोच अतुल प्रताप सिंह एवं मैनेजर मोइज मंसूरी हैं।

खबरें और भी हैं...