स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा निशुल्क पानी
होशंगाबाद| श्रीसत्य साईं सेवा समिति रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और आम लोगों को निशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराएगी। शनिवार को प्लेटफॉर्म 2 पर स्टेशन प्रबंधक हरीश तिवारी और समाजसेवी नीरजा फौजदार ने जलसेवा का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया जलसेवा 2 महीने चलेगी। नलिन पटेल ने बताया शालीगराम मौर्य बजरंग व्यायाम शाला, समाजसेवी अनिल अग्रवाल की ओर से रोज बर्फ और जैन शीतल जल ठंडे पानी की 10 केन दी जाएगी। इस दौरान राधेश्याम गौर, केएस सैनी, महेश पटेल, ओम मूलचंदानी, गौरव सोनी, सौरभ दुबे, गायत्री पांडे, श्वेता चौबे ने विशेष सहयोग प्रदान किया।