वैसाखी पर रागी जत्थे ने किया गुरुवाणी पाठ
होशंगाबाद| वैसाखी पर गुरुवार से कोरीघाट स्थित गुरुद्वारे में अखंड पाठ का समापन हुआ। टेकरी साहिब गुरुद्वारा ईदगाह हिल्स भोपाल से आए रागी जत्था कुलवंत सिंह और सहयोगियों ने सुबह गुरुवाणी का वाचन किया। दाेपहर 1 बजे बच्चों के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अरदास और प्रसाद वितरण के बाद लंगर हुआ। सुरेंद्र सिंह अरोरा ने बताया कार्यक्रम में सीएओ अमरसत्य गुप्ता भी मत्था टेकने पहुंचे। कमेटी ने अतिथियों को तिरोपा देकर सम्मानित किया।