छोटे भाई ने घर आए बड़े भाई के साथ डंडों से की मारपीट
भास्कर संवाददाता | सोहागपुर
नयाखेड़ा में गुरुवार रात 11 बजे छोटे भाई ने बड़े को डंडे से पीट दिया। दोनों भाई में घर की लाइट बंद होने की बात पर झगड़ा हुआ। एसआई रेश्मी पंद्राम ने बताया राजेंद्र पिता मांगीलाल मेहरा (54) निवासी बीएसएनएल कॉलोनी होशंगाबाद पैतृक आवास को देखने आया था। मकान में ताला लगा था। वह मोहल्ले में घूमने चला गया। रात करीब 11 बजे आया तो घर की लाइट बंद थी। उसने छोटे भाई ब्रजेश मेहरा से घर की बिजली बंद होेने का कारण पूछा तो ब्रजेश ने गालियां देना शुरू कर दी। वहीं पास में पड़े डंड़े से बड़े भाई राजेंद्र की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।