राशन दुकानों पर चस्पा होंगे अपात्रों के नाम
होशंगाबाद | अपात्र बीपीएल कार्ड धारियों का नाम जल्द कटेंगे और राशन दुकानों पर चस्पा होंगे। कई अपात्र लोग पुराने कार्ड पर सस्ता राशन ले रहे हैं। अब प्रशासन उनपर लगाम कसेगा। शासन द्वारा 24 कैटेगरी में राशन हितग्राहियों के बांटा जा रहा है। अफसर अब बीपीएल कार्डधारियों के घर जाकर वेरीफिकेशन करेंगे। अपात्र लोगों की सूची बनाकर उनके नाम काटे जाएंगे और राशन दुकानों पर चस्पा होंगे।