वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 2 घायल
टैक्सटाइल कंपनी के पास रात को हादसा
बाइक से होशंगाबाद की ओर आ रहे थे युवक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
बुदनी की टैक्स टाइल्स कंपनी के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे में राजू यादव (31), धर्मेंद्र शाक्य (16) को सिर में गहरे घाव आए हैं। दोनों घायलों का अपना नर्मदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार जिस युवक की मौत हुई उसका नाम राजेंद्र बताया जा रहा है। तीनों बुदनी के वार्ड 4 निवासी हैं। तीनों होशंगाबाद की ओर आ रहे थे। बुदनी से भोपाल रोड पर लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को भी विद्युत सब स्टेशन के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 लोगों की जान चली गई थी।