पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • जमीन की धोखाधड़ी रुकेगी, ऑनलाइन एनओसी की जीपीएस से होगी मॉनिटिरिंग, कॉलोनाइजर्स को देनी होगी बुनियादी सुविधाएं

जमीन की धोखाधड़ी रुकेगी, ऑनलाइन एनओसी की जीपीएस से होगी मॉनिटिरिंग, कॉलोनाइजर्स को देनी होगी बुनियादी सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

नपा से मिलने वाली भवन निर्माण अनुज्ञा एनओसी देने का काम अब ऑनलाइन हो गया है। नपा जीपीएस से निगरानी कर सकेगी। नपा के सारे काम ऑनलाइन होंगे। नपा एई रमेश वर्मा ने बताया अक्षरा सॉफ्टवेयर बनाया है। नक्शा, जमीन, मास्टर प्लान लोड होगा। एनओसी के समय फोटो युक्त संपूर्ण जानकारी सामने आ जाएगी। जीपीएस मैपिंग के समय नपा अधिकारी स्पाॅट पर फोटो भी अपलोड करेंगे। एनओसी से पहले कॉलोनाइजर को ग्राहकों को बुनियादी सुविधा देनी होगी।

नपा को फायदा
जीपीएस मैपिंग से जितने स्थान की एनओसी ली गई है,उससे ज्यादा निर्माण करने पर ट्रेस हो सकेगा।

सॉफ्टवेयर में ऑटोमेटिक गणना सिस्टम हो सकेगी। एरिया का एस्टीमेट अनुमति लेने वालों द्वारा गलत देने पर वह गाइड लाइन के अनुसार एस्टीमेट सॉफ्टवेयर बता देगा।

कॉलोनियों में होने वाले अतिक्रमण पर जीपीएस सिस्टम से निगरानी होगी।

लोगों काे फायदा
आम उपभोक्ता प्लाॅट खरीदी के समय धोखाधड़ी से बचेंगे।

कॉलोनाइजर को मकान का निर्माण करने से पहले बुनियादी सुविधाएं देकर निर्माण करना होगा।

ऑनलाइन शुल्क जमा किया जा सकेगा।

एनओसी को कहीं भी देखा जा सकता है।

एनओसी मास्टर प्लान के नियम अनुसार तैयार होगी।

इधर, घर बैठे एप से करें पुलिस में शिकायत
कोई भी शिकायत करने अब पुलिस थाने की जरूरत नहीं होगी। लोग पुलिस विभाग के एमपी ई-कॉर्प नाम का एप पर घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। होशंगाबाद जिले में एप काम कर रहा है। एएसपी शशांक गर्ग ने बताया एप द्वारा काम करना शुरू कर दिया है। शिकायतें मिलने पर निराकरण किया जा रहा है। पुलिस ने एप पर मिली शिकायतों के आधार पर रेत और शराब माफिया पर सफल कार्रवाई की है। कोई भी मोबाइल के प्ले स्टोर से एमपी ई कॉप को लोड कर सकता है। एप लोड कर दिए फाॅर्मेट को भरकर आईडी तैयार करना होगा। इसके बाद शिकायत ऑप्शन में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसकी उन्हें तुरंत रिसीव भी मिलेगी। जिसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

एप पर यह सुविधा
दस्तावेज गुम होने की शिकायत। चरित्र सत्यापन आवेदन। एटीएम, मोबाइल, सिम गुम होने की शिकायत। अज्ञात शव और गुमशुदगी की सूचना पुलिस को गोपनीय शिकायत निकटतम थाने का नक्शा और लाेकेशन। पुलिस के फोन आैर संपर्क नंबर मिल सकेंगे। 24 घंटे में गिरफ्तार व्यक्ति की जानकारी एफआईआर का स्टेटस।

खबरें और भी हैं...