पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 119 साधु साध्वियों का नगर आगमन, आज होगी दीप स्थापना

119 साधु-साध्वियों का नगर आगमन, आज होगी दीप स्थापना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| जुमेराती में बने श्रीचिंतामणी पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए शनिवार को 119 साधु-साध्वियों का नगर आगमन हुआ। इसमें 15 साधु और 104 साध्वियों को सुबह 7:30 बजे बैंडबाजों के साथ मंदिर ले जाया गया। पूजा पाठ के साथ रविवार से मंदिर में 6 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होंगे। मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमा की स्थापना आचार्य विजय राजशेखर सूरिजी कराएंगे। रविवार को मंदिर में कुंभ स्थापना, दीप स्थापना और ज्वारारोपण होगा।

आचार्य विजय राजशेखरसूरि

महाराज 8 माह करते हैं विहार
आचार्य विजय राजशेखरसूरि महाराज का जन्म 20 जून 1954 को हुआ। उन्होंने फरवरी 1970 में दीक्षा ग्राहण की। विजय राजशेखर सूरि महाराज 8 माह विहार करते है और चतुर्मास के समय अधिक वर्षा में विश्राम करते हैं। इस बार वे कोलकाता के भवानीपुर जैन मंदिर में विश्राम करेंगे। संन्यास लेने के बाद से वे 50 वर्षों से विहार कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 20 किमी पैदल चलते हैं। अभी वे सूरत से विहार करते हुए आए है। 22 जुलाई तक झारखंड के तीर्थ सावंतसर पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...