6 लाख क्विंटल गेहूं खुले में, बारिश हुई तो डेढ़ अरब का होगा नुकसान
होशंगाबाद. कृषि उपज मंडी के बंद गेहूं खुुला पड़ा है। बाहर ट्रॉलियों की लाइन लग रही है।
सीएम कह चुके खरीदी परिवहन की गति बढ़ाएं
दो दिन पहले गेहूं खरीदी की समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान कमिश्नर, कलेक्टर सहित मंडी सचिवों को खरीदी और परिवहन में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। हालात यह हैं 7 लाख मीट्रिक टन में से केवल 3 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी ही हुई है। करीब डेढ़ अरब का गेहूं खुले में पड़ा है। बारिश हुई तो प्रशासन सहित किसानों को नुकसान भुगतना पड़ेगा।
अरब सागर से बना कम दबाव, बारिश के अासार
होशंगाबाद| निरंतर बढ़ रहे तापमान और अरब सागर से बने कम दबाव और नमी के कारण संभाग में बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग 48 घंटों में हल्की बारिश की आशंका जता रहा है। पिछले 15 दिनों से निरंतर बादलों की स्थिति बन रही है इस बीच जिले कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। शनिवार दोपहर 4 बजे से बादल छाए और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा - बांदी भी हुई। मौसम सहायक डीएस गौर ने बताया अरब सागर से आ रही नमी और कम दबाव के कारण बादल बन रहे हैं। तापमान भी निरंतर बढ़ रहा है। इसके कारण दोनों ओर से गर्मी बन रही है यह परिस्थितियां बारिश की संभावना बना रही हैं। यह स्थिति पूरे मप्र सहित महाराष्ट्र में भी बनी हुई है।
नमी युक्त गेहूं ला रहे किसान, हो रहा रिजेक्ट
समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी के दौरान एफएक्यू क्वालिटी का ही गेहूं ही खरीदा जा रहा है। इधर, कई किसान नमी वाला गेहूं खरीदी केंद्रों पर ला रहे हैं। ऐसे में संबंधित खरीदी संस्था द्वारा मानक से अधिक नमी होने पर गेहूं रिजेक्ट कर रहे हैं। अफसरों के मुताबिक किसान खलिहान से ही गेहूं सुखाकर लाएं ताकि खरीदी के दौरान असुविधा न हो।
यह कमियां
और कारण
परिवहनकर्ता की लापरवाही
सोसायटी संचालकों का एक साथ स्टॉक रिकॉर्ड अपडेट करना
खरीदी केंद्रों पर हम्मालों की कमी
बारदानों की आपूर्ति में कमी
20 प्रतिशत परिवहन बचा
डीएमओ बीएस तोमर खरीदे जा रहे गेहूं का भंडारण तेजी से हो रहा है। 80 फीसदी गेहूं का भंडारण हो चुका है। शेष 20 फीसदी गेहूं का भी परिवहन चल रहा है।
128 जिले में खरीदी केंद्र
31.63 लाख क्विंटल गेहूं खरीदी
25.53 लाख क्विंटल का परिवहन
6.9 लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा गेहूं