फूलमालाओं से ढंक गई बाबा साहेब की प्रतिमा, चार बार उतारकर फिर माला चढ़ाई
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद
भारत र| डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर शनिवार को नगर में विभिन्न आयोजन हुए। अजाक्स ने कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित अांबेडकर की प्रतिमा पर 51 किलो का केक काटा गया। समाज के लोगों ने शामिल होकर अांबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाकर उनका स्वागत किया। अांबेडकर की प्रतिमा फूलमालाओं से भर गई और उन्हें फिर से उतारना पड़ा। यह क्रम चार बार हुआ। अजाक्स के जिलाध्यक्ष एनआर हरियाले ने बताया मुख्य अतिथि सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, अध्यक्षता अपर कलेक्टर व अजाक्स के प्रदेश सचिव मनोज सरियाम ने की। विशेष अतिथि कलेक्टर अविनाश लवानिया व एसपी मिथलेश शुक्ला उपस्थित थे। एसपीएम के कामगार कल्याण केंद्र में आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि टीआर गौड़ा महाप्रबंधक एसपीएम, अध्यक्ष डीपी तिवारी उपमहाप्रबंधक एसपीएम, वेंकटेश कुमार उप महाप्रबंधक एसपीएम, यशपाल सिंह मुख्य प्रबंधक तकनीकी उपस्थित हुए। रैली में समाज के बच्चे महिलाएं सहित अन्य मौजूद थे। सभी ने जय भीम के नारे लगाकर बाबा साहेब को याद किया।
यहां भी हुए आयोजन
कार्यालय संभागीय उपायुक्त अनुसूचित जाति जनजाति विभाग ने आंबेडकर जयंती पर शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। इसमें सभी अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रावासों के विद्यार्थी व अधीक्षक, शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थी। विभाग के संभागीय उपायुक्त जेपी यादव, मुख्य अतिथि सीईओ पीसी शर्मा, विशिष्ट अतिथि भरत शर्मा सहायक संचालक जनजाति विभाग व निर्मला शर्मा प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर उपस्थित रहीं। अांबेडकर के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री का फिल्म प्रदर्शन किया।
भाजपा ने जिले के सभी 17 मंडलों पर अांबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ अनिल आर्य ने बताया जिले से 150 कार्यकर्ता जयंती मनाने इंदौर के महू जिले गए हैं। पार्टी ने प्रदेश के 4 संभागों भोपाल, इंदौर, उज्जैन व होशंगाबाद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन महू में आयोजित हुआ। इसमें देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल थे।
ग्वालटोली के वार्ड 33 में अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम हुअा। इसमें विस अध्यक्ष डाॅ. सीता सरन शर्मा रहे। शर्मा ने कहा अनुसूचित जाति व जनजाति के 8वीं कक्षा में टाॅप करने वाले विद्यार्थियों को 1-1 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। वहीं मंगल भवन के लिए एक लाख रुपए की घोषणा की। सीएमओ अमरसत्य गुप्ता, पार्षद लोकेश गोगले सहित अन्य मौजूद थे। पार्षद लोकेश गोगले ने बताया शाम को सामाजिक समरसता रैली संजय नगर काॅलोनी से ओवर ब्रिज से होती हुई मुख्य मार्गों से होकर पुराने बस स्टैंड स्थित अांबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंची। जहां भगवान बुद्ध की प्रार्थना के साथ रैली का समापन हुआ।
होशंगाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर की रैली में जय भीम के नारे लगे। बच्चों ने गुब्बारों से तस्वीर सजाई।
कांग्रेस ने मनाई जयंती
सिवनीमालवा| कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने डाॅ. आंबेडकर पर पुष्प माला पहना कर याद करके जयंती मनाई। पूर्व विधायक ओम रघुवंशी ने डाॅ. भीमराव अांबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक ओम रघुवंशी, ब्लाॅक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुशील खत्री, आनंद रघुवंशी सहित अन्य मौजूद थे।
होशंगाबाद। अांबेडकर चौराहे पर 51 किलो का केक काटा गया।
बाबा साहेब की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
सोहागपुर| डॉ. अांबेडकर की जयंती मनाई। रानी लक्ष्मीबाई मंच से अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ ने मंच पर बाबा साहेब के छायाचित पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, नप अध्यक्ष संतोष मालवीय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक ठाकुर, राजू खान सहित अन्य अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। गणेश अहिरवार ने बाबा साहेब के छायाचित्र को रथ पर सवार करके नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली।
पिपरिया में गांधी वार्ड में मनाई जयंती
पिपरिया| भाजपा ने शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गांधीवार्ड में राधेश्याम अहिरवार के निवास पर अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुनील नरवारे ने कार्यक्रम कराया। उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वक्ताओं ने संबोधित किया। नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, मनोज शर्मा, सत्येंद्र यादव, गोपालदास दूदानी, बलराम ठाकुर, सुनील नरवारे, रामभरोस अहिरवार सहित भाजपा नेता व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेसियों ने शाम 6 बजे से जनता वाचनालय में जयंती मनाई। डॉ. अांबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। दिलीप पालीवाल, आदित्य पलिया, फहीम अब्दुल्ला सहित अन्य मौजूद थे।
कटारे को भीम पुरस्कार
होशंगाबाद| कामगार कल्याण केंद्र एसपीएम में आंबेडकर जयंती पर एसपीएम नियंत्रण विभाग के कर्मचारी बीपी कटारे को वरिष्ठ अधिकारियों ने भीम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भीम पुरस्कार कठिन परिश्रम के लिए दिया जाता है।
बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला
होशंगाबाद| कांग्रेस ने आंबेडकर जयंती मनाई। वार्ड 33 स्थित बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी, पूर्व नपाध्यक्ष मीना वर्मा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बीनू बुधौलिया, धर्मेंद्र तिवारी, मंडलम अध्यक्ष संतोष तोमर, कमलेश बाथरे, पार्षद लोकेश गोगले, नगर प्रभारी विकास मौर्य, गुलाम हैदर, एनएसयूआई प्रदेश सचिव रोहन जैन, पूर्व पार्षद महेश बाबरिया, वार्ड अध्यक्ष दशरथ यादव, कपिल यादव, बबलू राठौर, रामगोपाल मालवीय, शिवम सैनी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अर्पित किए श्रद्धासुमन
माखननगर| बस स्टैंड परिसर में बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कुलदीप मिश्रा, जयनिश कांचलीवाल, आकाश मोदी, द्वारका चौधरी, विशाल शांकुल, संजेश अहिरवार, ओमप्रकाश,, सुबोध बघेल, तुलसीराम अहिरवार, जितेंद्र, लोकेश आदि मौजूद थे।