उमेश राजपूत समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद
जिला क्षत्रिय राजपूत परिषद की बैठक में उमेश ठाकुर नगर अध्यक्ष जिला क्षत्रिय राजपूत परिषद को कार्यकारी जिला अध्यक्ष आगामी कार्यकारिणी बनने तक नियुक्त किया है। परिषद अध्यक्ष रमेश सिंह परिहार, विजय सिंह राठौर, बलराज सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह एवं उमेश ठाकुर उपस्थित थे। महाराणा प्रताप जयंती एवं राजपूत भवन निर्माण को लेकर चर्चा की।