साहू बनखेड़ी और खालसा बने पचमढ़ी युमो मंडल अध्यक्ष
होशंगाबाद| भाजपा के संभाग संगठनमंत्री श्याम महाजन, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी सुनील राठौर, बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष हेमराज मुख्त्यार, पचमढ़ी मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशु राने ने युवा मोर्चा बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष के पद पर सोनू साहू ग्राम नयागांव एवं युवा मोर्चा पचमढ़ी मंडल अध्यक्ष के पद पर अमृत खालसा (लकी) पचमढ़ी को नियुक्त किया है। वहीं युवा मोर्चा दीनदयाल युवा वाहिनी जिला प्रभारी राहुल पटवा की सहमति से मोर्चा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वाहिनी जिला सह संयोजक के पद पर अमित जायसवाल को नियुक्त किया।