विधिक साक्षरता क्लब का हुआ गठन
सिवनीमालवा| शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता क्लब का गठन हुआ। राष्ट्रीय साक्षरता सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण होशंगाबाद एसकेपी कुलकर्णी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति का गठन हुआ। क्लब का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष यशवंत मालवीय ने किया। न्यायधीश अशोक त्रिपाठी ने विधिक साक्षरता क्लब के विषय में जानकारी दी। न्यायाधीश अशोक कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता जीबी यादव, डीडी भारद्वाज, विजेंद्र यादव, केसी अग्रवाल, शैलेंद्र सिंहा, मनीष बाथव, विजय रघुवंशी सहित अन्य मौजूद थे।