आईजी जैन ने पदभार संभाला लॉ एंड ऑर्डर करेंगे मजबूत
होशंगाबाद | नर्मदापुरम संभाग के नए आईजी केसी जैन को सोमवार को एडीजी रवि कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण करवाया। आईजी ने रेंज में लाॅ एंड ऑर्डर बनाए रखने को प्राथमिकता देने की बात कही। अवैध उत्खनन के मामले में नियम काे समझने की बात कही। एसपी अरविंद सक्सेना, एएसपी राजेश खाका, आरआई जगदीश पाटिल, टीआई अनूप सिंह नैन मौजूद रहे।