पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • मंत्री का दामाद होने के कारण विस चुनाव से पहले हटे लवानिया, प्रियंका दास नई कलेक्टर

मंत्री का दामाद होने के कारण विस चुनाव से पहले हटे लवानिया, प्रियंका दास नई कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

विधानसभा चुनाव से पहले होशंगाबाद कलेक्टर अविनाश लवानिया का स्थानांतरण भोपाल हो गया है। वे भोपाल नगर निगम कमिश्नर बनाए गए हैं। कलेक्टर का स्थानांतरण आने वाले विस चुनाव को मद्देनजर रखते हुए किया गया है। लवानिया प्रदेश सरकार के जल संसाधन, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद हैं। चुनाव के समय कोई इसे मुद्दा नहीं बनाए और चुनाव पर किसी तरह की उंगली नहीं उठे इस कारण उनका तबादला किया गया। लवानिया की जगह भोपाल कमिश्नर प्रियंका दास होशंगाबाद की नई कलेक्टर होंगी।

टीकमगढ़ में लोकप्रिय कलेक्टर रहीं दास

प्रियंका दास भारतीय प्रशासनिक सेवा 2009 बैच की अफसर हैं। भोपाल में सितंबर 2017 में भोपाल ननि कमिश्नर बनीं। इससे पहले वे टीकमगढ़ कलेक्टर रहीं। टीकमगढ़ में काफी लोकप्रिय अधिकारियों में नाम गिना जाता है। भोपाल में भी स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा काम किया।

दास के सामने यह चुनौती

नई कलेक्टर प्रियंका दास के सामने 3 बड़ी चुनौती है। 6 माह के अंदर उन्हें विस चुनाव और बाढ़ आपदा से निपटना होगा। चुनाव में इसलिए चुनौती है क्याेंकि कई सरकार के दिग्गज जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। चुनाव में वर्चस्व रहेगा। इसके अलावा रेत माफिया से निपटना भी बड़ी चुनौती है।

2016 में आए थे लवानिया

कलेक्टर अविनाश लवानिया अगस्त 2016 में होशंगाबाद कलेक्टर बनकर आए। इससे पहले वे उज्जैन ननि कमिश्नर थे। सिंहस्थ में बेहतर काम करने के कारण उन्हें होशंगाबाद कलेक्टर बनाकर भेजा था। 20 महीने में अविनाश लवानिया को भोपाल नगर निगम कमिश्नर बनाया गया।

खबरें और भी हैं...