पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 10 नहीं 5% बढ़ेंगी गाइडलाइन की दरें, बांद्राभान, रायुपर में 20% घटेगी

10 नहीं 5% बढ़ेंगी गाइडलाइन की दरें, बांद्राभान, रायुपर में 20% घटेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

जिला मूल्यांकन समिति ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की दरें सोमवार को फाइनल कर दीं। तय किया कि जिले की गाइडलाइन में अब 10 की जगह 3 से 5 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। होशंगाबाद, इटारसी सहित अन्य जगहों पर भी रेट इससे ज्यादा नहीं रहेंगे। समिति ने सोमवार को बैठक में 5 प्रतिशत कम कर दिया है। बांद्राभान और रायपुर में 20 प्रतिशत गाइड लाइन ही कम होगी। यहां के किसान और लोगों ने मांग की थी कि यहां गाइडलाइन 80 प्रतिशत कम की जाए। बैठक के बाद प्रशासन ने प्रस्तावित गाइड लाइन पर 22 से 25 मई तक लोगों से आपत्तियां और सुझाव लेगा। इसके बाद गाइड लाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिला पंजीयन विभाग के प्रस्ताव में बदलाव किए गए हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उनको एक जून से 5 प्रतिशत बढ़ी गाइडलाइन से संपत्ति लेना पड़ेगा। यदि प्रस्ताव पूरा पास हो जाता तो ज्यादा भार आता। मूल्यांकन समिति ने रेट इसलिए कम किए हैं, क्योंकि हाल ही में शासन ने रजिस्ट्री के लिए नपा शुल्क 1 प्रतिशत बढ़ाया है। इसे ध्यान में रखते हुए राहत दी है। मूल्यांकन समिति ने नगरीय सीमा के अंदर रेट कम करने के साथ ही रायपुर और बांद्राभान की गाइड लाइन पर कड़ा रुख बनाए रखा है। यहां की गाइड लाइन पर लोगों की मांग थी कि रेट 80 प्रतिशत तक कम किए जाएं, लेकिन समिति ने जिला पंजीयन विभाग के प्रस्ताव को ही पास किया है। जिला पंजीयक डाॅ. अमरीश नायडू ने बताया बैठक के बाद समिति ने अब 4 दिन तक लोगों से गाइड लाइन पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। जो भी सुझाव और आपत्तियां आएंगी उसका निराकरण होगा और गाइड लाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। नई गाइड लाइन एक जून से यानी 10 दिन बाद लागू हो जाएगी।

डोंगरवाड़ा

कर्मशियल प्रॉपर्टी के रेट भी बढ़ेंगे

जिला मूल्यांकन समिति आज से चार दिन तक लेगी आपत्तियां

जिला मूल्यांकन समिति ने मंगलवार से चार दिन तक प्रस्ताव पर सुझाव और आपत्तियां मंगाई है। लोग गाइडलाइन पर अपना पक्ष रख सकते हैं। लोग जिला पंजीयन कार्यालय में जाकर गाइड लाइन को देख सकते हैं और लिखित में आवेदन कर सकते हैं। इनका निराकरण होगा और इसके बाद रेट तय होंगे।

भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

जिला मूल्यांकन समिति ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की दरें सोमवार को फाइनल कर दीं। तय किया कि जिले की गाइडलाइन में अब 10 की जगह 3 से 5 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। होशंगाबाद, इटारसी सहित अन्य जगहों पर भी रेट इससे ज्यादा नहीं रहेंगे। समिति ने सोमवार को बैठक में 5 प्रतिशत कम कर दिया है। बांद्राभान और रायपुर में 20 प्रतिशत गाइड लाइन ही कम होगी। यहां के किसान और लोगों ने मांग की थी कि यहां गाइडलाइन 80 प्रतिशत कम की जाए। बैठक के बाद प्रशासन ने प्रस्तावित गाइड लाइन पर 22 से 25 मई तक लोगों से आपत्तियां और सुझाव लेगा। इसके बाद गाइड लाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिला पंजीयन विभाग के प्रस्ताव में बदलाव किए गए हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उनको एक जून से 5 प्रतिशत बढ़ी गाइडलाइन से संपत्ति लेना पड़ेगा। यदि प्रस्ताव पूरा पास हो जाता तो ज्यादा भार आता। मूल्यांकन समिति ने रेट इसलिए कम किए हैं, क्योंकि हाल ही में शासन ने रजिस्ट्री के लिए नपा शुल्क 1 प्रतिशत बढ़ाया है। इसे ध्यान में रखते हुए राहत दी है। मूल्यांकन समिति ने नगरीय सीमा के अंदर रेट कम करने के साथ ही रायपुर और बांद्राभान की गाइड लाइन पर कड़ा रुख बनाए रखा है। यहां की गाइड लाइन पर लोगों की मांग थी कि रेट 80 प्रतिशत तक कम किए जाएं, लेकिन समिति ने जिला पंजीयन विभाग के प्रस्ताव को ही पास किया है। जिला पंजीयक डाॅ. अमरीश नायडू ने बताया बैठक के बाद समिति ने अब 4 दिन तक लोगों से गाइड लाइन पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। जो भी सुझाव और आपत्तियां आएंगी उसका निराकरण होगा और गाइड लाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। नई गाइड लाइन एक जून से यानी 10 दिन बाद लागू हो जाएगी।

नगरपालिका सीमा

कोठी बाजार

खोजनपुर

रसूलिया

बुधवाड़ा

जासलपुर

कुलामड़ी

शहर में आवास के अलावा कार्मिशयल के रेट भी बढ़ेंगे। हालांकि इसमें भी 5 प्रतिशत तक ही रेट रहेंगे। शहर में सराफा चौक, इतवारा बाजार आदि जगहों पर 4400 रुपए प्रतिवर्ग फीट है। इसे 5 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा।

बाढ़ पीड़ित क्षेत्र बांद्राभान और रायपुर

रायपुर और बांद्राभान से आएंगी ज्यादा आपत्तियां

जिले की गाइड लाइन पर होशंगाबाद ब्लाॅक में सबसे ज्यादा आपत्तियां रायपुर और बांद्राभान से आ सकती हैं। यहां के लोग पहले से ही गाइड लाइन को कम करने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने 80 की जगह 20 प्रतिशत ही रेट कम किए हैं। यहां अभी गाइड लाइन 1 करोड़ 10 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर है। इसमें से 20 प्रतिशत कम किया जा रहा है। जबकि किसानों का कहना है कि सिर्फ 20 लाख रुपए ही गाइड लाइन रहने दी जाए। लोगों से आपत्तियां और सुझाव लेने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

कहां रहेंगे कैसे रेट

स्थान अभी बाद में

रसूलिया एनएच 69 1500 1600

हरदा बायपास 1500 1550

रसूलिया की कालोनियां 1000 1050

गिन्नी कंपाउंड 1300 1400

तिवारी कालोनी 1000 1050

आईटीआई से डबल फाटक- 1300 1400

ब़ड चौराहा से चक्कर रोड- 1250 1300

पुराने नाके से 5 बंगला तक- 1500 1600

बाबई रोड 1500 1600

डोंगरी क्षेत्र 950 1000

नोट: रेट वर्गफीट में रहेंगे, यहां सिर्फ कुछ कालोनियों के नाम दिए हैं।

खबरें और भी हैं...