वन अमले पर हमला करने वाले 5 आरोपी से पूछताछ, पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
जुझारपुर में फॉरेस्ट कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस मंगलवार को कोर्ट पेश करेगी। पांच नामजद आरोपियों से पथरौटा थाने में पूछताछ चल रही है। अन्य आरोपियों की खोजबीन में पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने देर रात प्रदीप पटेल, राेहित पटेल, आकाश पटेल, संजय धुर्वे, मोहन उइके को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ बलवा, सरकारी कर्मियों के कार्य में बाधा डालकर हमला, सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज हुई। पथरौटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया दूसरे आरोपी भी जल्दी गिरफ्तार होंगे। वन विभाग के अधिकारियों ने झूठी सूचना देने वाले मुखबिर को बचाने उसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। पुलिस ने कहा शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।
भास्कर फॉलोअप
परिजनों के साथ एएसपी से मिली प्रदीप पटेल की बहन
वन अमले के साथ मारपीट की घटना के बाद प्रदीप पटेल की बहन और रामगोपाल की भतीजी वंदना पटेल (22) ने फॉरेस्ट के एडिशनल डीएफओ डीके वासनिक पर अभद्रता, गालीगलौज और बुरीनीयत से हाथ पकड़ने के आरोप लगाए हैं। वंदना ने सोमवार को परिजनों के साथ एएसपी शशांक गर्ग से मुलाकात की। उसके मुताबिक डीएफओ ने प्रदीप का घर पूछा। इंकार करने पर अभद्रता की। एडीएफओ ने आरोप को झूठा बता रहे हैं। एएसपी गर्ग ने इटारसी एसडीओपी अनिल शर्मा को मामले की जांच सौंपी है।