पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाहन की चपेट में बाइक आई, दो किशोर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

पिपरिया में पचमढ़ी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर की मौत हो गई। बाइक कल्लू खापा की ओर से पिपरिया आ रही थी। पुलिस के मुताबिक सुआखापा निवासी नर्मदा प्रसाद पिता हरिराम धानक (15) और अभिषेक पिता लखनलाल (16) की बाइक किसी वाहन की चपेट मेें आ गई। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर से होने की चर्चा है। स्टेशन रोड थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया है। हादसा सोमवार दोपहर 1 बजे हुआ। दोनों किशोर करीब 20 मिनिट तक घटना स्थल पर तड़पते रहे थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। पड़ोसी छुट्टू भैया ने बताया दोनों बाइक से बाजार जाने का कहकर निकले थे। लेकिन इसके बाद पता चला।

खबरें और भी हैं...