पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • ट्रक कार की भिड़ंत, कार ड्राइवर की मौत, स्टेयरिंग में 1 घंटे तक फंसा रहा शव

ट्रक-कार की भिड़ंत, कार ड्राइवर की मौत, स्टेयरिंग में 1 घंटे तक फंसा रहा शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| सुखतवा-केसला के बीच ढाबे के सामने सोमवार की सुबह 5.30 बजे ट्रक (एमपी09,एचजी 5442) और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में कार ड्राइवर की मौत घटना स्थल पर हो गई। कार में ड्राइवर का शव स्टेयरिंग में फंस गया। एक घंटे में उसे निकाला जा सका। कार सवार दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा घायल हो गया। इन्हें डॉयल 100 और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा। घायलों को होशंगाबाद के नर्मदा अपना अस्पताल रैफर कर दिया। केसला पुलिस ने ट्रक जब्त किया। पांचों घायल एक ही परिवार के हैंं। वे भोपाल से रिश्तेदार के घर माता की चौकी में नागपुर जा रहे थे। कपिल पिता नारायणदास देवनानी भोपाल के ईदगाह प्रभु नगर के हैं। वे हैंडबेग के व्यापारी हैं। कार में कपिल व प|ी निशी, जीजा विजय बेगवानी, बहन प्रीत और चार वर्षीय भांजा दक्ष था। कार (एमपी04,सीसी-7214) उनका ड्राइवर पूनमचंद्र रैकवार निवासी बैरागढ़ चला रहा था। सुखतवा में यादव ढाबे के सामने हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...