पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 14 टंकी से 24 लाख लीटर मिलेगा पानी, नल में मोटर लगाई तो जुर्माना

14 टंकी से 24 लाख लीटर मिलेगा पानी, नल में मोटर लगाई तो जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के कुछ हिस्सों में एक साल से डायरेक्ट फिल्टर प्लांट और पाइप लाइन से अमृत के पानी की सप्लाई हो रही है। ग्वालटोली और हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के वार्ड 15 में टंकियों से पानी भेजा जा रहा है। वार्ड 14 मेंं 700 घरों में, वार्ड 22 में 200 घरों में और ग्वालटोली में 100 घरों सप्लाई काफी समय पहले शुरू हो गई। शहर में 7 पुरानी और 7 नई टंकियों से 24 लाख लीटर पानी की सप्लाई मई अंत तक की जाएगी।

7 नई और 7 पुरानी

टंकियों से होगी सप्लाई

आज भोपाल में बैठक

सीएमओ अमरसत्य गुप्ता ने बताया अमृत योजना के तहत सप्लाई को लेकर मंगलवार को भोपाल में बैठक होगी। पानी की आपूर्ति को लेकर बात होगी। बोर करने पर प्रतिबंध लगाने और पुराने बोर बंद किए जाने पर भी चर्चा होगी।

अमृत परियोजना का अब तक 70% काम पूरा

शहर में 46 करोड़ से घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने की अमृत योजना का 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया। योजना नर्मदा जल सप्लाई कर शहरों नलकूप और बोर का उपयोग कम करने के लिए रहेगी। फिलहाल शहर में नलकूप और बोर से भी सप्लाई हो रही है। योजना शुरू होने के बाद शहर में नलकूप और बाेर पर प्रतिबंध लगेगा। अमृत परियोजना के तहत शहर में 216 किमी पाइपलाइन बिछनी है। 166 किमी राइजिंग पाइप डल चुके हैं। 50 किमी में डलने बाकी है।

मई में लगेंगे घरों में मीटर

कंपनी के प्रभारी इंजीनियर श्रेयांश तिवारी ने बताया 46 करोड़ से काम हो रहा है। मई अंत तक कनेक्शनों में मीटर लग जाएंगे। प्रतिलीटर मूल्य का निर्धारण नपा ही करेगी। उपभोक्ता कनेक्शन की पाइपलाइन से सीधे वाॅटर पंप या मोटर नहीं लगा सकेंगे । ऐसा करने पर जुर्माना भी लग सकता है।

216 किमी पाइप लाइन डलनी है

50 किमी राइजिंग पाइप डलना है

166 किमी राइजिंग पाइप डल चुके

30 मई 2018 तक होना है काम

यह होगा फायदा

नपा को ट्यूबवेल में खर्च होने वाली बिजली की बचत होगी

उपभोक्ताओं को फिल्टर पानी मिलेगा

घरों में प्रेशर से पानी पहुंचेगा, 24 घंटे होगी सप्लाई

बोर नहीं खुदने से जमीन का वाॅटर लेवल सुधरेगा

यह कमियां

24 लाख लीटर पानी शहर के हिसाब से कम रहेगा।

धीमी गति से काम चल रहा है।

पाइपलाइन का काम पूरा नहीं।

पानी का चार्ज तय नहीं।

खबरें और भी हैं...