जीत का जश्न के ढोल बजा रहे युवकों को पीटा, नगाड़े फोड़े, तीन गिरफ्तार
भा. संवाददाता| होशंगाबाद/सिवनीमालवा
कर्नाटक में जीत का जश्न मनाते हुए जुलूस निकाल रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सिवनीमालवा में मस्जिद मोहल्ले के पास सुबह करीब 11.30 बजे चार युवकों ने अभद्रता की। युवकों ने ढोल नगाड़े वालों को धकेल दिया और उनका नगाड़े फोड़ दिए। इस घटना के बाद सिवनमालवा में तनाव की स्थिति बन गई। सैकड़ों भाजपाई थाने पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया। इसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया। एक अभी फरार है।
सिवनीमालवा थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि जीत का जश्न मनाते हुए लोग जैसे ही मस्जिद मोहल्ले में लोग पहुंचे तो कुछ लेागों ने उनको आगे जाने से रोका तथा जश्न मनाने और नगाड़ा बजाने से रोक दिया। इस पर बहस होने लगी। लोगों ने नगाड़े वालों को धकेल दिया और फोड़ भी दिए। इस पर माहौल बिगड़ने लगा। रैली में शामिल भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, इस पर एसडीओपी एसएथाना प्रभारी अजय तिवारी दलबल के साथ पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान होशंगाबाद से बज्र भी पहुंच गया। भाजपाई आरोपियों को पर केस दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस और भाजपाईयों के बीच बहस भी हुई। बाद में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता कमलेश लौवंशी की रिपोर्ट पर आरोपी नजीम खान, मोहिन पिता रहीस खान, गुल्ली पिता सिब्बू, छोटू पिता मंसूर खान पर मारपीट करने, रास्ता रोकने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। नजीम घटना के बाद फरार है। बाकी तीन लेागों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी एसएन सोनिया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मुस्तैद है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। यह जरूर है कि पुलिस रात में पैट्रोलिंग तेज करेगी।