शनि जयंती| जिले भर में ्कार्यक्रम, होशंगाबाद होली चौक स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शाम को हुई महाआरती
होशंगाबाद| शनिदेव जयंती पर नवग्रह शनिदेव मंदिर और होली चौक स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में विशेष पूजा हुई। नवग्रह शनि मंदिर टुगारिया के मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा हुई। पंडित सुनील भार्गव ने हवन, पूजन कर प्रतिमा स्थापित कराई। नरेंद्र मीना ने बताया सुबह 7 बजे जलादिवान, 8 बजे हवन, 9 बजे आरती हुई। पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर ने बताया होली चौक स्थित प्राचीन शनि मंदिर में सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेक व पूजन किया। पंडित योगेश दुबे ने आरती कराई। शाम को मंदिर में महाआरती हुई। शहर के शनि मंदिराें में बड़ी संख्या श्रद्धालुआें ने पूजा की।