पुरुषोत्तम मास से आज से शुरू, 13 जून तक रहेगा
होशंगाबाद| भगवान विष्णु के प्रिय पुरुषोत्तम मास के स्नान बुधवार से प्रारंभ होंगे, जो 13 जून तक रहेंगे। श्रद्धालु सेठानी घाट स्थित श्रीबद्रीनाथ धाम मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त मे नर्मदा स्नान कर विशेष पूजन एवं दीपदान करेंगे। पंडित नितेंद्र चौबे ने बताया पुरुषोत्तम मास में भगवान का विशेष शृंगार किया जाएगा। हर तीसरे वर्ष में पड़ने वाले अधिकमास को भगवान विष्णु ने अपना पुरुषोत्तम नाम देकर सभी मासों में श्रेष्ठ होने का वरदान दिया था। इसलिए पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। एक महीने स्नान और विशेष पूजा की जाती है।