उड़ान स्कूल मालाखेड़ी में चल रहा समर कैंप
होशंगाबाद| मित्र बिहार कॉलोनी सिविल लाइन्स मालाखेड़ी रोड स्थित उड़ान स्कूल में समर कैंप चल रहा है। प्राचार्य निर्मला चटर्जी ने बताया कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट, कर्सिव हैंंडराइटिंग, पेंसिल केलीग्राफी, पेन केलीग्राफी, पेपर क्राफ्ट, पेंसिल स्केचिंग एंड शेडिंग, वाटर कलर पेंटिंग, ड्राइंग एवं मार्शल आर्ट्स सिखाया जा रहा है। एक्टीविटी बच्चों के लिए सालभर होगी। इसके साथ ही हमारे यहां बॉलीवुड डांस, हिप पाॅप डांस, क्लासिकल डांस क्लासेस चल रही हैं।
100% रहा सेठ गुरुप्रसाद स्कूल का रिजल्ट
होशंगाबाद| सेठ गुरुप्रसाद अग्रवाल स्कूल, सेठानी पुतरीबाई प्रा. मा. विद्यालय एकता चौक के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिए। हायर सेकंडरी परीक्षा में 83 में से 65 विद्यार्थियों प्रथम आए। गणित संकाय से ज्योति मीना 91.2% के साथ स्कूल में प्रथम, रजत गौर 88.4% द्वितीय एवं फिजिक्स में मेकलसुता चौरे ने 88.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। काॅमर्स से संजना राजपूत 96.6% प्रथम, शिखा तिवारी 88.6% द्वितीय, संजीवनी यादव 86.6% तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का नाम गौरवांवित किया। 12वीं का रिजल्ट 95% रहा। 10वीं में 126 विद्यार्थियों में से 100 विद्यार्थी प्रथम रहे। मनीषा शर्मा 95.4% प्रथम, द्वितीय स्थान पर जिया चौहान, शिवकुमारी चौहान, रितिका चौहान 94.4%, आदित्य वर्मा 93.8% ने तृतीय स्थान पाया। 10वीं का रिजल्ट 96.8% रहा। विद्यार्थियों को प्राचार्य सहित स्टाफ ने बधाई दी।