टक्कर मारकर भाग गया बाइक सवार, युवक घायल
टक्कर मारकर भाग गया बाइक सवार, युवक घायल
भास्कर संवाददाता | सोहागपुर
पीएनबी बैंक के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे नर्मदा पिता लच्छीराम(48) घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया। डॉ. संदीप केरकेट्टा ने प्राथमिक जांच के बाद पैर फ्रैक्चर बताया। घायल को होशंगाबाद रैफर कर दिया। घायल ने बताया बैंक की ओर बाइक मोड़ी ही कि पीछे से बाइक चालक ने टक्कर मार दी। वह नीचे गिरा और बाइक सवार भाग गया।