पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी होगी, फील्ड पर डेली डायरी एप पर फोटो अपलोड करने पर ही मिलेगा टीए डीए

डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी होगी, फील्ड पर डेली डायरी एप पर फोटो अपलोड करने पर ही मिलेगा टीए-डीए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को फील्ड में विजिट करने से पहले अपने स्मार्टफोन में नया सरकारी एप डेली डायरी एप डाउनलोड करना होगा। विजिट के फोटो इस एप पर डाउनलोड करने के बाद ही अधिकारियों, कर्मचारियों को टीए, डीए मिलेगा। इस एप से ऑनलाइन वर्किंग अपडेट हो जाएगी। जीपीएस से जुड़ा होने से अधिकारी, कर्मचारी की सही स्थिति पता लगती रहेगी। सरकार ने यह निर्णय डॉक्टरों की फील्ड विजिट को अधिक कारगर बनाने के लिए लिया है। एप के संबंध में सरकार ने कुछ मास्टर ट्रेनर्स को प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया है। साथ ही फील्ड में विजिट करने वाले डॉक्टरों को भी प्रशिक्षण दिया जा जा चुका है अब इस व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। एएनएम और एमपीडब्ल्यू सहित सभी फील्ड पर विजिट करने वाले कर्मचारियों के लिए यह एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। इसकी निगरानी की की जाएगी।

अपडेट वर्किंग

फील्ड विजिट को कारगर बनाने के लिए हाईटैक प्लान, सीएमएचओ ऑफिस में होगी स्वास्थ्यकर्मियों की मॉनीटिरिंग

हर जानकारी करना होगी अपलोड

नई व्यवस्था के तहत अब फील्ड विजिट करने वाले अधिकारी फील्ड से ही फोटो और वीडियो बनाकर इस एप पर अपलोड कर सकेंगे। इससे अफसरों को अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थाओं की वास्तविक स्थिति पता चल सकेगी। एप डाउनलोड कराने के पीछे उद्देश्य यह है कि फील्ड में रहने की स्थिति हर पल अपडेट होती रहे। वर्तमान में अधिकांश एनएनएम और एमपीडब्ल्यू फील्ड विजिट के नाम पर हर महीने हजारों के टीए, डीए बिल लगा देते हैं। इस एप के बाद अब ऐसा नहीं हो सकेगा। अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था में एप डाउनलोड करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपना बैंक अकाउंट नंबर भी देना होगा। एप पर अपलोड फोटो के अनुसार ही टीए, डीए पास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य शिविर का शासन स्तर पर आयोजन किया जाता है। लेकिन योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पातीं। इस एप के बाद अब गांवों की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।

जीपीएस से जुड़ा है एप

डेली डायरी नाम का एप ऑफिशियल स्टॉफ को छोड़कर फील्ड में काम करने वाले हर एक अधिकारी, कर्मचारी को डाउनलोड कर, अपनी स्थिति उस पर अपलोड करना होगी। यह एप जीपीएस से जुड़ा है, फील्ड में काम करने वालों का काम बेहतर बनाने के लिए यह डेली डायरी एप बनाया गया है। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों की वर्किंग ऑनलाइन अपडेट हो जाएगी। फर्जी विजिट पर रोक लगेगी। डॉ. सुनीता कामले, डीएचओ-1

खबरें और भी हैं...