पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • रात में चली 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा, मिली हल्की राहत

रात में चली 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा, मिली हल्की राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

मप्र के ऊपर हवा के कम दबाव के सिस्टम के कारण मंगलवार की रात को तेज हवा चली। हवा की रफ्तार करीब 20 किमी प्रतिघंटे रही। हवा चलने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। रात का तापमान भी 2 डिग्री कम हो गया। दिन में भी हल्के बादल आने से तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके बाद तेज गर्मी रहेगी। मंगलवार सुबह से ही उमस और तपन मेंं दो दिन पहले की तुलना में अंतर था। दोपहर बाद मौसम में और बदलाव आया। हवा के साथ हल्की नमी महसूस हो रही थी। रात करीब 9 बजे हवा तेज गति से चलने चली। हवा चलने से दो बार बिजली भी 10-10 मिनट के लिए गुल रही। मालाखेड़ी में दो बार बिजली गई। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि अभी मौसम ऐसा ही एक दो दिन रहेगा। इसके बाद मौसम में ठंडक आएगी।

खबरें और भी हैं...