पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • स्कूल में बच्चे जी सर नहीं, जय हिंद कहकर लगवाएंगे हाजिरी

स्कूल में बच्चे जी सर नहीं, जय हिंद कहकर लगवाएंगे हाजिरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

जिले के सभी विद्यालयों में अब बच्चे अपनी हाजिरी देते समय जी सर नहीं कहेंगे। उन्हें जय हिंद कहना होगा। इस आशय के आदेश जिला शिक्षा विभाग में शासन से आ गए हैं। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने जारी आदेश में सभी स्कूलों को यह व्यवस्था करने को कहा है।

शासन का यह निर्णय छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को और बढ़ाने के लिए किया है। जब वे रोज जय हिंद कहेंगे तो उन्हें सेना के जवानों और देश के प्रति रोज सोचने में आएगा। इससे प्रदेश भर में देशभक्ति और बढ़ेगी। अभी तक स्कूलों में हाजिरी के समय बच्चे या तो जी सर, यश सर, मौजूद हूं आदि शब्दों का उपयोग करते हैं लेकिन नए सत्र से जय हिंद कहना होगा। सभी प्रायवेट स्कूलों में भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। नई व्यवस्था की समीक्षा भी समय- समय पर होगी और औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...